फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopal Khemka: गोपाल खेमका हत्याकांड के दूसरे आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पुलिस ने मार गिराया

Tue, 08 Jul 2025 08:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police News: गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस की विशेष टीम और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। हत्याकांड के एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गोली मार दी। इससे पहले पुलिस ने शूटर उमेश उर्फ विजय को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
बिहार पुलिस और कारोबारी गोपाल खेमका - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस उससे पूछताछ करने गई थी लेकिन वह पुलिसकर्मियों पर ही गोलीबारी करने लगा। जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली उसे लगी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पटना में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उमेश के साथ विकास भी मौजूद था। सूत्रों की मानें तो पटना पुलिस ने प्रयुक्त दो पहिया वाहन, हथियार और सुपारी के रूप में दिए गये लगभग तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन

कौन थे गोपाल खेमका, कितना बड़ा कारोबार था; किस पार्टी से जुड़ाव था?

शूटर विजय की गिरफ्तारी के बाद मिली थी लीड
सोमवार देर शाम को पटना पुलिस ने छापेमारी कर गोपाल खेमका हत्याकांड के शूटर उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी पटना सिटी के माल सलामी का रहने वाला है। इस पर गोपाल खेमका की हत्या का आरोप है। इससे ही पूछताछ के आधार पर पटना पुलिस को बड़ी लीड मिली। इसके बाद विकास के ठिकाने पटना पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती थी। लेकिन, पुलिस टीम को देखते ही विकास ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन

बिहार के नामी उद्योगपति की हत्या; 6 साल पहले बेटे और अब गोपाल खेमका को मार डाला
विज्ञापन


विकास पर शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

पटना पुलिस के अनुसार, सोमवार की मध्य रात्रि की ढाई बजे विशेष टीम दमड़िया घाट पहुंची थी। पुलिस को देखते ही वह गोलीबारी कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि 29 साल के विकास उर्फ राजा कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। घटनास्थल से एक पिस्टल औ कारतूस कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को शक है कि विकास ने ही गोपाल खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराया था।

नालंदा के अशोक साव पर हत्या की सुपारी देने का आरोप
इधर, शूटर विजय से पूछताछ के बाद पता चला कि हत्या की सुपारी देने वाला व्यक्ति नालंदा का रहने वाला अशोक साव है जो अभी पुलिस की चंगुल से फरार है। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस उमेश कुमार उर्फ विजय सहनी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि चार जुलाई की देर रात जब उद्योगपति बांकीपुर क्लब से अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी गांधी मैदान इलाके के रामगुलाम चौक स्थित उनके घर के सामने ही अपराधी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पटना पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। विपक्ष ने भी नीतीश कुमार की सरकार को मैन भर कोसा और जमकर जमला किया था। इस घटना से बिहार सरकार की भी काफी किरकिरी हो रही थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें