फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बाद अब नवादा में लहराया गया फलस्तीन का झंडा, ताजिया जुलूस के दौरान ऐसा हुआ

Tue, 08 Jul 2025 08:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

पुलिस का कहना है कि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला था। इसी बीच किसी ने माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा किया। वहीं लोगों का कहना है कि मुहर्रम के मातमी जुलूस में फलस्तीन का झंडा क्यों लहराया गया? यह जांच का विषय है। 
विज्ञापन
मोहर्रम का जुलूस निकालते अकीदतमंद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के बाद अब नवादा में फलस्तीन का झंडा फहराया गया है। इस घटना का फोटो और वीडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सोनू नाम के युवक ने एक ग्रुप में शेयर किया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। लोग ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को ताजिया के जुलूस में बुंदेला बाग मैदान से डीएम ऑफिस के कर्बला तक निकले जुलूस में कुछ युवकों ने फलस्तीन का झंडा लहराया। यह झंडा पुलिस कैंप के पास एक गाड़ी पर लहराया गया। 

विज्ञापन


लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए
दरअसल, प्रशासन ने ताजिया जुलूस को लेकर जिलेभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जुलूस के सभी मार्ग पर सीसीटीवी लगाए गए थे और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इसके बावजूद झंडा लहराने की घटना से स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
मुहर्रम जुलूस के दौरान लहराया गया फलस्तीन का झंडा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की
लोगों का कहना है कि इतनी सख्ती के बाद भी कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों पर कार्रवाई करे। इधर, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें