फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में मुठभेड़, भाग रहे अपराधी को पुलिस ने मारी गोली; मैनपुरा हत्याकांड का आरोपी है

Thu, 12 Jun 2025 11:38 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Police: दो लोगों को गोली मारने की घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़क पर उतर गए थे। अब इसी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने गोलीबारी कर भाग रहे एक हत्यारोपी को गोली मार दी। उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा में मंगलवार देर रात दो युवकों को गोली मारकर भागने वाले आरोपी की छिपे होने की सूचना पटना पुलिस को मिली थी। पुलिस सूचना के आधार पर बिहटा इलाके में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पटना लाने के क्रम में अपराधी ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे फिर से पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर ही गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। 

विज्ञापन


दो लोगों को गोली मारने का आरोप
इधर, मुठभेड़ की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। फौरन घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने गिरफ्तार आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसपर मैनपुरा इलाके के एक शख्स की गोली मारकर हत्या और दुकानदार भी गोली मारकर घायल करने का आरोप है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

लोगों ने सड़क जाम कर दिया था
बता दें कि मंगलवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने मैनपुरा में दो युवकों को गोली मार दी थी। इसमें राजा आलम नाम के युवक की मौत हो गई थी। वहीं दुकानदार जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। वह पीएमसीएच में भर्ती है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी में जुट गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें