फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजधानी के पॉश एरिया में बीच सड़क पर होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, ADG से हुई मुठभेड़

Sat, 24 May 2025 08:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : राजधानी के पॉश एरिया में बीच सड़क पर अचानक गोलियां चलने लगीं। कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था। तभी वहां ADG भी पहुंच गये और फिर पुलिस और अपराधियों के बीच फायरिंग होने लगीं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी पटना में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। अचानक हुए गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया।  इस दौरान एडीजी लॉ आर्डर के बॉडीगार्ड से भी मुठभेड़ हो गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल मौके पर पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। मामला श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र के पॉश इलाके बोरिंग रोड की है। फिलहाल पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िये-Bihar: तेजप्रताप यादव ने किया 12 साल से रिलेशनशिप में रहने और प्यार का दावा; सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि न्यू पुनाईचक बोरिंग कैनाल रोड स्थित इंदिरा भवन के पास एक सफेद रंग की इनोवा और काले रंग की स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। बहस के दौरान अचानक गोलीबारी होने लगी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। तभी उधर से एडीजी लॉ एंड आर्डर पंकज दरार गुजर रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर उनके बॉडीगार्ड तुरंत गाड़ी से उतरे और अपराधियों की तरफ बढ़ गये। पुलिस को अपनी ओर आते देख अपराधी इन सुरक्षाबलों पर भी गोलियां बरसाने लगे। कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलियां चलीं, लेकिन इसी बीच अपराधी किसी तरह खुद को बचाते हुए वहां से फरार हो गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी अवकाश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि कुछ अपराधियों ने एक गाड़ी पर फायरिंग क्र रहे थे। उसी समय डीजी लॉ एंड आर्डर पंकज दरार गुजर रहे थे। इसी दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों ने उनपर जवाबी कार्रवाई की, लेकिन वे सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि सभी चौक-चौराहों  पर नाकेबंदी कर जांच की जा रही है। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द उन सभी अपराधियों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बचाने आये पुत्र को भी मारी गोली; स्थिति गंभीर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें