फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Accident: मां का दाह संस्कार कर लौटने के दौरान भीषण सड़क हादसा, बड़े पुत्र की मौत; छोटा भाई और बहनोई गंभीर

Thu, 09 Jan 2025 09:33 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Accident News : मां की मौत के बाद बड़े पुत्र की भी मौत हो गई। स्थिति यह है कि छोटे बेटे और दामाद सहित अन्य चार की भी हालत गंभीर है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 
विज्ञापन
अस्पताल में जुटे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां का दाह संस्कार कर लौट रहे बड़े पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना में छोटे पुत्र, बहनोई समेत अन्य चार रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के जय मंगलागढ़ मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान एजनी परोरा निवासी कौशल कुमार सिंह सिंह उर्फ मनोज कुमार के रूप में की गई है । वहीं मृतक के छोटे भाई  किशोर कुमार सिंह के साथ मृतक के बहनोई गौतम कुमार, राम प्रवेश यादव एवं भवेश कुमार शामिल गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक के छोटे भाई  किशोर कुमार सिंह आर्मी के जवान हैं।

विज्ञापन


बड़े बेटे की हुई मौत 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सभी लोग मृतक कौशल कुमार सिंह के मां के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए सिमरिया गए थे। सिमरिया से मां का दाह संस्कार कर के सभी लोग घर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित हो गई और जयमंगला गढ़ के समीप एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कौशल कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के छोटे भाई सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

मां का दाह संस्कार कर लौटने के दौरान पेड़ से टकराई कार 
घटना के संबंध में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया है कि मृतक अपने मां का दाह संस्कार सिमरिया में करके अपनी कार से घर लौट रहे थे। तभी मंझौल स्थित जयमंगला गढ़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें