फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Teacher News : केके पाठक को अपना आदेश बदलना होगा; सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में कही यह बात

Tue, 20 Feb 2024 11:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को आश्वासन दिया था कि शिक्षकों के ड्यूटी टाइमिंग में आज से ही बदलाव किया जाएगा। सुबह 10 बजे से चार बजे तक ही उनकी ड्यूटी टाइमिंग रहेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आईएएस केके पाठक। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी टाइमिंग में बदलाव नहीं होने पर विपक्ष के विधायकों ने सवाल उठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को आश्वासन दिया था कि शिक्षकों के ड्यूटी टाइमिंग में आज से ही बदलाव किया जाएगा। सुबह 10 बजे से चार बजे तक ही उनकी ड्यूटी टाइमिंग रहेगी। सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को अपना आदेश बदलना होगा। 

विज्ञापन


जानिए, सीएम नीतीश ने सदन में क्या कहा
नीतीश कुमार ने कहा कि शिक्षकों के बारे में शिक्षा विभाग ने पहले किया था कि नौ बजे से पांच बजे से कर दिया था। लेकिन, हमने पहले ही कहा कि नौ बजे से पांच बजे तक की ड्यूटी नहीं होनी चाहिए। हमने कहा कि 10 बजे से चार बजे तक की ड्यूटी होनी चाहिए। विपक्ष के विधायकों से सीएम ने कहा कि अगर अब तक यह बात नहीं मानी गई तो आप लोग कहते न जी कि उसने आपकी बात नहीं सुनी। अगर अभी नहीं सुना है तो आज ही हम बुलाकर उसे समय में बदलाव करने कहेंगे। हम भी तो स्कूल में पढ़ते थे न जी।



अगर नहीं हुआ तो आज ही से इसे लागू करवाते हैं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि नौ बजे से पांच बजे तक की टाइमिंग गलत है। अगर अब तक शिक्षा विभाग ने नहीं इसे लागू किया है तो आज ही उसको (शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव) हम बुलाकर सुधार करवा देते हैं। विपक्ष के विधायकों से नीतीश कुमार ने कहा कि आपलोग निश्चिंत रहें हम भी स्कूल में पढ़ते थे तो सुबह 10 बजे से चार बजे तक ही पढ़ाई होती थी। हमने तो कह ही दिया कि इसे फिर से लागू करने के लिए। अगर नहीं हुआ तो आज ही से इसे लागू करवाते हैं। बता दें कि शिक्षकों की ड्यूटी का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कर दिया था। इसका शिक्षक काफी विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें