फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ईडी ने भ्रष्टाचार के आरोप में सात अधिकारियों पर कसा शिकंजा, एक अफसर के ठिकाने से 11.64 करोड़ मिले

Fri, 28 Mar 2025 07:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

प्रवर्तन निदेशालय की यह यह कार्रवाई सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले में की है। भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास पर आरोप है कि टेंडर घोटाले में उनकी संलिप्तता है, जिस वजह से यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। अब तक टीम को 11 करोड़ 64 लाख रुपये मिले हैं। टीम को तारिणी दास के पास से कई अहम साक्ष्य मिले थे। इसमें जमीन के दस्तावेज, जमीन के कागजात चीजे ईडी की टीम ने जब्त की थी। अब ईडी की टीम ने  वित्त विभाग के संयुक्त सचिव मुमुक्षु चौधरी, कार्यपालक अभियंता शहरी विकास उमेश कुमार सिंह, बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर रियाज अहमद,  डीजीएम सागर जायसवाल, बीएमएसआईसीएल के डीजीएम विकास झा और कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार के ठिकानों पर भी जांच की। इन सभी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप है।

विज्ञापन


बिलों को मंजूरी देने के लिए रिश्वत के पैसे मिले थे
सूत्रों के अनुसार, इन लोगों ने पर आरोप है कि इन्होंने टेंडर में खास ठेकेदार को मदद के बदले मोटी रकम रिश्वत ली है। इतना ही नहीं बिल क्लीयरेंस में उगाही की। पटना कई ठेकेदारों के इस तरह की बिलों को मंजूरी देने के लिए रिश्वत के पैसे मिले थे। ईडी की टीम ने पटना में उपरोक्त अधिकारियों के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली। इनमें कई साक्ष्य बरामद हुए। टीम ने इनके मोबाइल, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक समेत अन्य कागजातों को जब्त कर लिया। 

काली कमाई से रिश्तेदारों के नाम से भी संपत्ति अर्जित की
छापेमारी के दौरान भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता तारिणी दास के आवास के मुख्या द्वार बंद कर दिया, ताकि न कोई अंदर से बाहर जा पाए और न कोई बाहर से अंदर आ सके। फिलहाल तलाशी का कार्य जारी है।  उनपर आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान वह गलत तरीके से संपत्ति अर्जित किया। साथ ही साथ अवैध काली कमाई से अपने रिश्तेदारों के नाम से भी संपत्ति अर्जित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें