Bihar : लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय के ठिकानों पर ईडी ने कार्रवाई की है। इस दौरान पटना सहित अन्य जगहों पर ईडी छापेमारी कर रही है।
पूर्व विधायक और बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय के पटना सहित अन्य कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी उन ठिकानों में पटना के 2 ठिकाने और बेंगलुरु का एक ठिकाना शामिल है। पटना के गोला रोड स्थित उनके आवास और बोरिंग रोड में स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी बालू के अवैध खनन को लेकर की जा रही है। हुलास पांडेय लोजपा (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के करीबी नेता बताए जाते हैं।
विज्ञापन
ईडी के अनुसार यह छापेमारी बालू के अवैध खनन मामले से जुड़ा हुआ है। यह छापेमारी पटना में दो से तीन जगहों पर की जा रही है। इसके अलावे बेंगलुरू में भी की जा रही है।
बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड से भी जुड़ा था नाम
बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय का नाम बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड से भी जुड़ा था। सीबीआई ने इस हत्याकांड में हुलास पांडेय सहित 8 लोगों को आरोपी बनाया था। इस मामले में आरा की एमपी एमएलए की विशेष अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट को खारिज कर दिया। 1 जून 2012 के अहले सुबह अहले सुबह टहलने निकले ब्रह्मेश्वर मुखिया को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला था। इस हत्या कांड में बिहार के पूर्व एमएलसी और बाहुबली नेता हुलास पाण्डेय का नाम आया था। सीबीआई ने कोर्ट में चार्जसीट फाइल किया था, उसमें हुलास पांडेय को मुख्बया अभियुक्त बनाया गया था। चार्ज सीट में यह लिखा गया कि हुलास पांडे ने ही ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या का षड्यंत्र किया था और मुखिया की हत्या करवाए।