फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार के डॉक्टर की प्रयागराज में हार्ट अटैक से हुई मौत, महाकुंभ मेले में लगी थी ड्यूटी

Sun, 26 Jan 2025 07:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Doctor news : मुजफ्फरपुर में दो दिन पहले एमबीबीएस के चौथे सेमेस्टर के छात्र की मौत परीक्षा देकर कमरे में जाने के दौरान हो गई थी। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत का कारन ठंड लगना था। अब समस्तीपुर के डॉक्टर की मौत कुंभ मेले में ड्यूटी करने के दौरान हो गई। 
विज्ञापन
डॉ अभिषेक रंजन का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ मेले में ड्यूटी पर तैनात समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक रंजन की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। अभिषेक रंजन गत वर्ष से समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट डॉक्टर के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी कुंभ मेले में 26 जनवरी से 5 फरवरी तक लगाई गई थी। दो दिन पहले ही वह समस्तीपुर से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। डॉ अभिषेक रंजन समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव के डॉक्टर शिव शंकर प्रसाद शाह के पुत्र थे।

विज्ञापन


महाकुंभ मेले में लगी थी उनकी ड्यूटी 
समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि डॉ अभिषेक रंजन मंडलीय रेल अस्पताल में सीडीएमओ के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में 26 जनवरी से 5 फरवरी तक लगाई गई थी। सुबह में वहां के सीएमएस द्वारा सूचना दी गई कि डॉक्टर अभिषेक की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उधर डॉक्टर के मौत की सूचना मिलते ही समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल के डॉक्टरों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

20 जुलाई 2024 को रेल अस्पताल में किया था योगदान 
समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि डॉक्टर अभिषेक रंजन कॉन्ट्रैक्ट डॉक्टर के रूप में गत वर्ष 20 जुलाई को मंडलीय रेल अस्पताल में योगदान दिया था। वह जीडीएमओ के पद पर तैनात थे। उनके पिता शिव शंकर प्रसाद शाह भी डॉक्टर हैं। मौत की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें