Patna News Today : किसी जमाने में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के नाम से पहचान रखने वाले पटना विश्वविद्यालय परिसर में मारपीट-हंगामे की खबरें अब आती रहती हैं। गुरुवार को पटना की पूरी पुलिस भाजपा को रोकने में लगी थी और उधर पीयू कैंपस धमाकों से दहल रहा था।
पटना कॉलेज में गोलीबारी और बमबाजी हुई है। इसमें एक छात्र घायल हो गया। उसे पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है। कॉलेज में इंडक्शन मीट चल रह रहा था। इसी दौरान क्लास में बैठने के लेकर पटना कॉलेज कैंपस के दो हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। कुछ ही दोनों दोनों हॉस्टल के छात्र कॉलेज कैंपस में इकट्ठा हो गए। दोनों ओर बमबाजी हुई। अचानक एक हॉस्टल के छात्रों ने गोलीबारी की। इसमें जैक्सन हॉस्टल के एक छात्र को गोली लग गई। वहीं दूसरे छात्र को गोली छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन
पटना कॉलेज प्रबंधन से क्लास सस्पेंड कर दिया
घटना के बाद पटना कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों की मदद से घायल को पीएमसीएम में एडमिट करवाया। उपद्रव को देखते हुए पटना कॉलेज प्रबंधन से क्लास सस्पेंड कर दिया। इंडक्शन मीट भी बीच में ही खत्म कर दिया गया है। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल कॉलेज में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
एक दिन पहले भी हुआ था विवाद
छात्रों के अनुसार, बुधवार को खेलने के दौरान दो हॉस्टल के लड़कों के बीच विवाद हुआ था। इसमें दोनों ओर से मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर गुरुवार को दोनों हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गए। छात्रों का कहना है कि कॉलेज कैंपस में बाहर से क्लास करने स्टूडेंट दशहत में हैं। पटना कॉलेज में आए दिन इस तरह की घटनाएं होते रहती है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।