फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- अपराध पर लगाएं पूर्ण अंकुश वरना होगी कार्रवाई

Mon, 26 May 2025 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में बढ़ते अपराध पर बिहार के डीजीपी काफी नाराज हैं। उन्होंने एसपी और डीएसपी तक के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बिहार डीजीपी विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक पंक्ति के पदाधिकारियों को संवेदनशील बनाने हेतु कार्यशाला के द्वितीय सत्र को पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि वर्तमान में बिहार पुलिस को मानव बल, वाहन और अन्य सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं। ऐसे में अब सभी क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय रहें एवं अपराध पर पूर्ण अंकुश लगायें, गंभीर मामलों में त्वरित विचारण कराएं और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाएं।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों की पहचान की जा रही है। ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और अपराध नियंत्रण में लापरवाही करने वालों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग पारसनाथ एवं पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग दलजीत सिंह भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें