बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा गुरूवार को राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राजद एक संस्कृति है जो अराजकता, भय और समाज के अंदर उन्माद पैदा करता है। इनके कार्यकर्ताओं के गमछा और मुरेठा को देखते ही इनकी पहचान हो जाती है। उन्होंने कहा कि पहले असुरों को दांत होता था, सींग होता था तो वह पहचान में आता था। अब धीरे-धीरे श्रृष्टि से सींग भी गायब हो गये और दांत भी गायब हो गये, जो असुर प्रवृति के अराजकता उत्पन्न करने वाले दलितों शोषितों को सताने वाले और समाज को लूटकर अकूत संपत्ति जमा करके अपने परिवार की जमींदारी चलाने वाले हैं, वह चेहरा छुपाना चाहते हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि 2025 में विधान सभा चुनाव आ रहा है, इसलिए यह लोगों को बरगलाना चाहते हैं, भरमाने चाहते हैं, लेकिन यह समाज और पूरा बिहारी जान चुका है कि जो बिहारी मान-सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाएगा और जो बिहारी शब्द को गाली नही बनाएगा हम उसी के साथ हैं। उनको रंग-भेद जाति-भेद क्षेत्र-भेद वो करते रहेंगे, लेकिन जनता जान गई कि जो अराजकता उतपन्न करता है वह असुर है और असुर कभी भी मानवता के हित में नही हो सकता है।
शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में अयोजित शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां वह बतौर मुख्य अतिथी पहुंचे थे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा दर्जनों शिक्षकों को सम्मानित भी किये।