Khagaria News: अलौली थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की मौत फांसी लगाकर हुई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के शव को कब्जे में लिया है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। घटना के बाद ससुराल वालों की तलाश जारी है।
खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र स्थित रौन गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के बाद मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला को फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा गया है। जिसकी पहचान रौन गांव निवासी सुभाष यादव की 20 वर्षीय पत्नी सुनिता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए अलौली थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम को उनके उनके मोबाइल पर सूचना मिली थी कि एक महिला की मौत फांसी लगाकर हुई है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के शव को कब्जे में लिया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद एफएसएल टीम द्वारा जांच की गई है।
विज्ञापन
बाइक के लिए होती थी नोक झोंक
घटना के संबंध में सूचना पाकर मृतिका के ससुराल पहुंचे उसके जीजा श्रवण कुमार की माने तो उनकी साली को आए दिन बाइक के लिए परेशान किया जाता था। उन्होंने बताया कि उनके ससुर और सास नहीं हैं। जिस लिहाज से अपनी साली की जिम्मेवारी उनके पास थी। जीजा ने बताया कि मृतक सुनिता का एक भाई है, जो दिल्ली में काम करता है।
शरीर पर जख्म के भी निशान
बता दें कि मृतक महिला के शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसको पीटकर फांसी के फंदे पर लगाया होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब उनको शरीर पर जख्म के निशान मिले तो तुरंत एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।