फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : फिर कब्र से निकली लाश, संदिग्ध स्थिति में हुई थी लड़की की मौत; अब खुलेगा राज

Thu, 13 Feb 2025 07:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Murder Case : बिहार में स्थानीय लोगों की शिकायत पर कब्र से एक लड़की की लाश को बाहर निकाला गया और फिर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस को शक है कि घर वालों ने ही उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन
कब्र से शव निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से एक युवती का शव बाहर निकाला गया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शव रुबीना खातून (20) का है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। मामला वैशाली थाना क्षेत्र दाउदनगर गांव का है।

विज्ञापन


संदिग्ध स्थिति में मौत होने पर कब्र में दफनाया था 
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात्रि लड़की की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने कब्र खोदकर उसे दफना दिया। तब स्थानीय लोगों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए इसकी शिकायत एसएसपी से की। पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गुरुवार को शव को बाहर निकाला गया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस 
सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर लालमन टोला में एक लड़की की हत्या करके शव को दफना दिया गया है। सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


                                    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें