फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना के नेपाली नगर तालाब से मिली बच्चे की लाश, काले रंग का पायजामा और चेक शर्ट से पहचाने

Thu, 20 Apr 2023 04:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना से एक बच्चे की लाश बरामद हुई है। बच्चे ने काले रंग का पायजामा और चेक शर्ट पहन रखा था। बच्चे की उम्र 10 से 12 साल की बीच प्रतीत हो रही है।उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना राजीव नगर इलाके के नेपाली नगर की है।
विज्ञापन
मासूम की लाश मिली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना से एक बच्चे की लाश बरामद हुई है। बच्चे ने काले रंग का पायजामा और चेक शर्ट पहन रखा था। बच्चे की उम्र 10 से 12 साल की बीच प्रतीत हो रही है।उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना राजीव नगर इलाके के नेपाली नगर की है। यहां तालाब से बच्चे की लाश बरामद हुई। घटना के आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचनरा मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


शरीर पर जख्म या चोट के निशान नहीं मिले
राजीव नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि अज्ञात लाश मिली है। शरीर पर जख्म या चोट के निशान नहीं मिले हैं। पहचान के लिए आसपास के थाने की पुलिस से मदद ली जा रही है। स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। बच्चे की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा
मामले में समाजसेवी विशाल सिंह का कहना है कि गुरुवार दोपहर नेपाली नगर तालाब से बच्चे की लाश बरामद हुई है। यह लाश यहां कैसे पहुंची, यह जांच का विषय है। बच्चे की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें