फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव; शादी करना चाहते थे, घरवाले तैयार नहीं हुए तो ऐसा किया

Wed, 22 Jan 2025 12:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: चिरैया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के शव आम के पेड़ पर लटक रहे थे। प्रथम दृष्टया दोनों नाबालिग लग रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ पर पता चला कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव में एक प्रेमी युगल ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। गांव के आम बगीचे में दोनों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन अंतरजातीय होने के कारण दोनों के घर वाले इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। इससे मायूस होकर दोनों ने साथ जीने का सपना छोड़कर साथ मरने की कसम खा लियाा।

विज्ञापन


प्रेमी युगल के शवों को नीचे उतारा
इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आम के पेड़ पर लटक रहे प्रेमी युगल के शवों को नीचे उतारा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। चिरैया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम गई तो आम के पेड़ पर दोनों को लटकते देखा। प्रथम दृष्टया दोनों नाबालिग लग रहे हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ पर पता चला कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन, ऐसा नहीं होने पर दोनों आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि दोनों के घर वालों से पूछताछ चल रही है। दोनों खोड़ा गांव के रहने वाले थे। दोनों की उम्र 15 से 17 साल के बीच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें