फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दरभंगा में उपद्रव-तनाव के जिम्मेदारों के लिए बुरी खबर; कैरेक्टर, पासपोर्ट पर निगेटिव मार्क होगा

Mon, 24 Jul 2023 07:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News : दरभंगा में उपद्रवियों के द्वारा माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सजग है। दरभंगा SSP अवकाश कुमार ने स्पष्ट कह दिया है कि इस कांड में जिन लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की दोपहर मब्बी ओपी के शिवधारा चौक पर मोहर्रम के झंडा को लगाने का विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि रविवार की देर शाम कमतौल थाना क्षेत्र के धर्मपुर मालपट्टी गांव में शव को जलाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गया। फिर दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी व गाड़ियों को क्षतिग्रस्त हो गए। इन दोनों मामले को लेकर दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि दोनों मामलों में अबतक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


कैरेक्टर वेरिफिकेशन, पासपोर्ट वेरीफिकेशन और सभी सरकारी सुविधाएं होंगी रद्द
वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने कहा कि मब्बी ओपी क्षेत्र में रविवार को शिवधारा स्थित बाजार समिति के पास दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। उसमें 70 लोगों को नामजद करते हुए अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में अभी तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही फुटेज की मदद से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। SSPअवकाश कुमार ने कहा कि वैसे लोग जिनके खिलाफ कांड दर्ज है, अगर उन लोगों की संलिप्तता इस कांड में पाई गई तो उनका कैरेक्टर वेरिफिकेशन, पासपोर्ट वेरीफिकेशन और सभी सरकारी सुविधाएओं को रद्द कर दिया जायेगा।

लोगों से किया अपील 
वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। अगर किसी की बातों पर किसी तरह का कोई संदेह होता है तो तुरंत अपने नजदीकी थाना से संपर्क करें। किसी प्रकार की सूचना देने पर आपका नाम गुप्त रखा जायेगा। एसएसपी अवकाश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह लोगों को भी समझाएं कि आपसी सौहार्द को बिगड़ने न दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें