फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: होली से पहले शराब पार्टी कर रहा था थाने का चौकीदार, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की हो रही किरकिरी

Wed, 12 Mar 2025 05:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : थाना के अंदर रहने वाले चूहे थाने में रखी शराब पी जाते थे, लेकिन सख्ती होने के बाद यह अब ये चूहे शराब की पार्टी बाहर मनाने लगे। इनके बाहर आते ही इनका वीडियो वायरल हो गया, जिससे अब पुलिस विभाग की खूब किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
शराब की पार्टी करता थाने का चौकीदार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली में शराब कारोबारी पर पैनी नजर रखने को लेकर जिला पुलिस खुद को सजग बता रही है, लेकिन दूसरों के लिए। खुद तो पार्टी कर ही सकती है। जी हां, होली से पहले एक पुलिस वाला शराब की पार्टी करता दिखा। वह खुद शराब पार्टी में शराब और चखना का मजा लेता दिखाई पड़ रहा है। इस चौकीदर की पहचान बहेड़ी थाना में पदस्थापित विजय पासवान के रूप में हुई है। अब यह वीडियो वायरल है। वर्दी में दिख रहा शख्स बहेड़ी थाना का चौकीदार विजय पासवान है। फिलहाल इस वायरल वीडियो से पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन


इस खबर को भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी बोले- मौनी बाबा बन चुके हैं सीएम नीतीश कुमार, बिहार में कानून व्यवस्था फेल हो गई है

खबर चलते ही हुई कार्रवाई 
अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खबर प्रकाशित होने के साथ ही दरभंगा एसएसपी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने जांच के आदेश जारी कर दिए। इस मामले में दरभंगा एसपी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब का सेवन करते हुए वायरल हो रहे वीडियो की जांच अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा को दी। अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा द्वारा जांचोपरांत वायरल हो रहे वीडियो को सत्य पाते हुए जांच प्रतिवेदन समर्पित किया। बहेड़ी थाना क्षेत्र में चौकीदार द्वारा शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले को एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच रिपोर्ट आने के बाद चौकीदार हुए निलंबित 
चौकीदार के शराब पीने के वायरल वीडियो के संबंध में एसएसपी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आधार पर चौकीदार 1/5 विजय पासवान महाल चौकीदार बहेड़ी एवं चौकीदार 3/6 अवधेश पासवान महाल चौकीदार अटहर दोनों थाना बहेड़ी को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया। इस मामले में एसएसपी एसएसपी जगुनाथ रेड्डी का कहना है कि उक्त निलंबित दोनों चौकीदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें