फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना दो युवकों पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत; राजा ने मरने से पहले बताया हत्यारे का नाम

Wed, 11 Jun 2025 03:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: दोनों युवक सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी आए और दोनों पर गोलियां बरसाने लगे। दोनों युवकों को गोली लगी। इसमें से एक युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में अपराधियों ने दो युवकों की गोली दी। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा गेट नंबर 44 के समीप पास हुई। मंगलवार मध्य रात्रि को बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसमें एक युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक की गंभीर है। मृतक की पहचान राजा आलम  के रूप में हुई। वहीं घायल जितेंद्र कुमार है।
विज्ञापन


पाटलीपुत्र थाना के अध्यक्ष कुमार रौशन ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बाइक पर सवार आए अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। पुलिस को शक है कि महिला विवाद से जुड़ी कोई पुरानी दुश्मनी ही इस फायरिंग की वजह बनी। जिस तरह से दोनों को टारगेट कर गोली मारी गई, उससे यह साफ है कि यह हमला सुनियोजित था। हालांकि घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवारों से जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
जीआरपी सब इंस्पेक्टर को निगरानी विभाग ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, पांच हजार रिश्वत वसूल रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवकों को बेहद करीब से बैक टू बैक गोली मारी गई
बताया जा रहा है कि हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे और दोनों युवकों को बेहद करीब से बैक टू बैक गोली मारी गई। मृत राजा के परिजनों ने बताया कि राजा चिकन खरीदने के लिए बाजार गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो हमलोग चिंतित हो गए। कुछ देर बाद पता चला कि राजा को किसी ने गोली मार दी। अपराधियों ने उसके सिर और पीठ पर गोली मारी थी। परिजनों ने दावा किया कि राजा ने मरने से पहले किसी अमित नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अरोपियों की गिरफ्तारी करे। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें