Bihar : अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अपराधी वहां से फरार हो गये। अपराधियों ने बालू कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
पटना में बेखौफ अपराधियों ने बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकितास्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रानी तालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव की है। मृतक की पहचान रमाकांत यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम रमाकांत यादव अपने घर के बगीचे में टहल रहे थे। तभी अचानक अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ उन पर फायरिंग करने लगे। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग और आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तब तक अपराधी वहां से फरार हो गये। आननफानन में सभी लोगों ने उन्हें बिहटा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।