फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा नेता के पिता की गोली मारकर हत्या, घर के पास दिया घटना को अंजाम

Thu, 14 Nov 2024 10:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar : बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी के नेता के पिता को गोली मार दी। गोली उनके बाएं भाग के सीने में लगते हुए आर-पार हो गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भाजपा के जिला महामंत्री के पिता को अपराधियों ने गोली मार दी। आननफानन में उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों  प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला की है। मृतक की पहचान भाजपा नेता के पिता राम नारायण साह उर्फ डोमी साह के रूप में की गई है 

विज्ञापन


अपराधियों ने घर के पास मारी गोली 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अभिषेक साह के पिता राम नारायण साह उर्फ डोमी साह अपने घर के आगे टहल रहे थे। इसी दौरान दरवाजे पर ही बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके बाएं भाग के सीने में लगते हुए आर-पार हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक यादव, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, राजू सनातन सहित अन्य कई नेता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। नेताओं ने प्रशासन से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस 
बताया जा रहा है कि पिछले पंचायत चुनाव में रामनारायण साह की पत्नी मुखिया से चुनाव लड़ी थी, जिसमें उन्हें मात्र 22 वोट से हार मिली थी। इस बार पैक्स चुनाव में भाग आजमाने की तैयारी में जुटे थे। हालांकि गोली किसने और क्यों मारी है, इस बात का पता नहीं चल पाया है। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें