नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ0 के0 रामदास।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ0 के0 रामदास ने बताया कि रवि कुमार से अपराधियों ने हथियार के बल पर 1 करोड़ रुपये लूट लिए। यह घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ रोड नंबर 13 के समीप हुई है। डॉ0 के0 रामदास ने बताया कि रवि कुमार नाम का नाम का व्यक्ति जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए 1 करोड़ रुपए लेकर अपने कुछ साथियों के साथ आया था। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर उससे रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित कंकड़बाग थाना पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जाते-जाते मोबाइल भी छिन ली
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। पीड़ित राजू के बयान के आधार पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुछ्ताछ के दौरान पीड़ित रवि कुमार ने बताया कि वह पटना के बेऊर के पास रहते हैं। वह ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। पीड़ित अपने चार चक्का वाहन से कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ रोड नंबर 14 B स्थित जमीन मालिक गुप्ता जी के पास आये थे। आने के बाद 8 की संख्या में हथियार से लैश अपराधियों ने 1 करोड़ कैश और कार में सवार 4 लोगों के मोबाइल लूटकर फरार हो गये। फिलहाल इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित आवेदन कंकड़बाग थाने में दिया गया है।