फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : रात में युवक की हत्या के बाद अब आगजनी कर सड़क जाम; मधुबनी में क्या हो गया?

Thu, 27 Mar 2025 09:50 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar Police : दो अपराधियों ने युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। अब घटना से आक्रोशित लोग सड़क जामकर हंगामा कर रहे हैं। सड़क पूरी तरह जाम है, जिससे आमजन परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन
सड़क जाम कर लोग कर रहे घटना का विरोध - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। आननफानन में उसे आसपास के लोग सदर अस्पताल ले गये। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन डीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लहरीयागंज पॉलिटेक्निक के पास रहने वाले स्वर्गीय शंभू शाह के पुत्र दीपक कुमार साह (35) के रूप में की गई है। घटना मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरियागंज  पॉलिटेक्निक के पास की है। युवक की मौत के बाद अब घटना से भड़के लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Husband Wife: पत्नी से विवाद होने पर पेट्रोल छिड़क युवक ने लगाई खुद को आग; बचाने गई सास, पत्नी और बेटी भी झुलसे
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें