फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ट्रेन के रुकते ही सिपाही पर सर्जिकल ब्लेड से हमला, वजह तलाश रही पुलिस

Sat, 27 Apr 2024 09:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar : ट्रेन के रुकते हू स्टेशन पर काफी भीड़ हो गई।  तभी एक बदमाश ने अचानक एक सिपाही की गर्दन पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। हालांकि उस घायल सिपाही ने हमलावर को खदेड़कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शनिवार की शाम बदमाशों ने ऑन ड्यूटी सिपाही पर सर्जिकल ब्लेड से कातिलाना हमला कर दिया, जिसमें सिपाही अरुण कुमार जख्मी हो गए। हमला करने के बाद भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। फ़िलहाल जीआरपी थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जख्मी सिपाही को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


 भीड़ में अचानक हुआ हमला 
जख्मी सिपाही अरुण कुमार ने बताया कि वह प्लेटफार्म नंबर एक पर अपनी ड्यूटी में थे। उस समय स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आकर रुकी थी। वह सीढी से उतरते हुए नीचे की ओर आ रहे थे, तभी पीछे से एक युवक ने अचानक उन पर ब्लेड से वार किया गया जिससे उनके गर्दन के ऊपर गहरा घाव हो गया। जख्मी होने के बावजूद सिपाही ने हिम्मत दिखाते हुए उक्त बदमाश का पीछा कर बंगाली टोला रोड में उसे पकड़ लिया। फिर आसपास के लोगों की मदद से आरोपी को जीआरपी थाना को सौंप दिया गया। घटना के दौरान शोर होने पर अन्य  पुलिसकर्मी भी मौके पर जुट गये और जख्मी सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 

हमले का कारण स्पष्ट नहीं 
सिपाही पर हमला किस कारण से किया गया है यह सिपाही अभी बताने की स्थिति में नहीं है। हालांकि उसने बताया कि उसे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। सिपाही का कहना है कि यह मुमकिन है कि ड्यूटी के दौरान कभी किसी से कोई विवाद हुआ होगा। जिस युवक ने हमला किया है उसके बारे में सिपाही का बताना है कि उसे वह जानता तक नहीं है। समस्तीपुर रेल थाना अध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि सिपाही पर हमले के बाद भाग रहे युवक को पकड़ लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सर्जिकल ब्लेड से किया हमला
बताया गया कि सिपाही पर सर्जिकल ब्लेड से हमला किया गया है जो ब्लड आम तौर पर ऑपरेशन के दौरान डाक्टर उपयोग करते हैं वही चोरी छुपी पॉकेट मार इस ब्लड का उपयोग अपराध क्षेत्र में करते हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है की ट्रेन में उक्त सिपाही का किसी पॉकेट मार के साथ विवाद हुआ होगा जिसको लेकर उस पर हमला बोला गया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें