फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सीसीटीवी में घायल शख्स को देखकर चौंक गई पुलिस, खुला मामला; चचेरे भाई ने दी थी हत्या की सुपारी

Tue, 15 Jul 2025 10:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : गोलीबारी की घटना से शहर में अफरातफरी थी। पुलिस पर भी दवाब था। अब पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू किया। तभी सीसीटीवी में कुछ ऐसा दिखा, जिसे देखकर पुलिस चौंक गई। पुलिस भागी-भागी अस्पताल पहुंची, जहां घटना की पहली कड़ी पुलिस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया था। शुरूआती समय में ऐसा लगा था कि अपराधियों ने बेवजह इस घटना को अंजाम दिया है, लेकिन सच तो यह था कि यह घटना सोची समझी योजना थी, जिसके तहत एक चचेरे भाई ने ही अपनी पुरानी रंजिश की वजह से हत्या की सुपारी दी थी। कहानी में मोड़ तब आया जब घायल युवक से पुलिस ने पूछताछ की। उस घायल शख्स ने मामले का खुलासा किया कि वह कोई और नहीं बल्कि अपराधियों का ही एक साथी था जो गलती से अपने साथी की गोली से घायल हो गया था।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पप्पू यादव की महागठबंधन में चर्चा तेज, राहुल और खरगे से मुलाक़ात के बाद सीएम फेस को लेकर दिया ऐसा बयान

तीसरी आंख में ऐसा क्या दिखा जिसे देखकर पुलिस चौंक गई 
सोमवार सुबह अपराधियों ने बस स्टैंड के विवाद में दो युवकों को गोलियों से भून दिया। इस घटना में स्टैंड के समीप बैठे अमित कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया । साथ ही इस घटना में अपराधियों का साथी शुभम भी घायल हो गया। आननफानन में कुछ लड़के शुभम को निजी अस्पताल पहुंचाकर वहां से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाला। सीसीटीवी खंगालने के दौरान पुलिस को वह दिखा जिसे देखकर पुलिस चौंक गई। आननफानन में पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल शुभम से घटना के संबंध में पूछताछ करने लगी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने पूछा कि तुमको जो लोग अस्पताल छोड़ने आये वह कौन हैं और कहाँ हैं? पुलिस के इस सवाल का शुभम के पास कोई जवाब नहीं था। आखिर पुलिस की सख्ती के पास कौन कितना देर टिक पाता है, इसलिए शुभम को भी टूटने में ज्यादा वक्त नहीं लगा, और उसने सारा सच पुलिस के आगे बयां कर दिया। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Patna Murder Case: कोर्ट में शादी कर पिता को दे रही थी झांसा, बेटी के प्रेमी ने कराई थी पटना में वकील की हत्या

तीन अपराधी गिरफ्तार 
 लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमटी के पास गोलीबारी में अमित कुमार की हत्या और प्रिंस कुमार के जख्मी होने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक काला हेलमेट, होंडा साइन बाइक की चाभी, वारदात के समय पहने गए कपड़े और सुपारी के रूप में मिले 2 लाख 71 हजार 800 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : फर्जी संस्था खोलकर नौकरी के नाम पर ठगी, 1.45 लाख लेकर दिया नौकरी, आरोपी गिरफ्तार

घायल शख्स ने खोल दिया राज 
 पूछताछ के दौरान शुभम ने अपना नाम और पता रामदीरी नकटी टोला, थाना मटिहानी बताया। उसने अमित की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही बताया कि उसने सूरज कुमार, दीपक कुमार, सौरभ कुमार और प्रेम कुमार के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। शुभम ने बताया कि सौरभ ने पिस्तौल और सूरज ने देसी कट्टा से कुल 5-6 राउंड फायरिंग की थी। सौरभ की गोली से ही शुभम घायल हो गया था। इसके बाद सूरज और प्रेम ने उसे अस्पताल पहुंचाया और वहां से फरार हो गया।

सीसीटीवी से खुला मामला 
सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट दिखा था कि हत्या की सुपारी मृतक के पटीदार राहुल कुमार ने दी थी। राहुल ने ही सूरज को 3 लाख रुपये में अमित की हत्या की सुपारी दी थी। राहुल का भाई प्रेम हेलमेट पहनकर अमित की रेकी कर रहा था और इस हत्या कांड में शामिल भी था। शुभम की निशानदेही पर पुलिस ने सूरज कुमार, दीपक कुमार और सौरभ कुमार को जमुई से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और सुपारी के 2 लाख 71 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए गए। सूरज की निशानदेही पर लाखो थाना क्षेत्र से देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, काला हेलमेट, बाइक की चाभी और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें