फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बेटी का यौन शोषण : मां ने बड़ी को मौसी के पास भेज दिया तो मंझली बेटी का यौन शोषण करने लगा पिता

Thu, 23 May 2024 06:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar Police : पुलिस के पास ऐसे मामले बिहार में पहले कम आते थे। अब मां भी मुखर हो रही हैं, इसलिए मामले खुल रहे हैं। इस बार शिकायत ऐसे पिता की, जो अपनी सगी बेटी का यौन शोषण कर रहा था। लंबे समय से।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बांका के अमरपुर प्रखंड के एक गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है। ऐसी घटना, जिसने ग्रामीण समेत पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। अमरपुर प्रखंड अंतर्गत एक गांव में सगा बाप अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ विगत दो वर्षों से यौन शोषण कर रहा था। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उन्हें तीन पुत्री तथा दो पुत्र हैं। महिला ने बताया कि उनका पति शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में हलवाई का काम करता है। कमाई का आधा हिस्सा पति शराब व अन्य प्रकार के नशे में उड़ा देता है। नशे में चूर होकर उसका पति आये दिन उनकी बच्चियों के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करता आ रहा है। पति की आदतों को देखकर ही मजबूरी में उसने अपनी बड़ी पुत्री को मौसी के घर हरियाणा भेज दिया। वहशी पति अपनी आदतों से बाज नही आया और वह उनकी मंझली पुत्री का यौन शोषण करने लगा।

विज्ञापन


जुल्म की इंतहा पर लोकलाज छोड़ थाने आई
पति की दरिंदगी से तंग आकर बच्ची की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में मां ने बताया है कि उनकी मंझली पुत्री के साथ जबरन दो वर्षों से यौन संबंध बनाकर सगा पिता ही पुत्री का शोषण कर रहा था। यौन शोषण का विरोध करने पर पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसके साथ बार-बार मारपीट करते थे। महिला ने बताया कि विगत 21 मई को उसका पति जब जबरन बेटी के साथ गलत संबंध बना रहा था तो पुत्री के शोर मचाने पर वह उसे बचाने गई। जब वह अपनी पुत्री को दरिंदे पति से बचाने गई तो बुरी तरह से पीटकर जख्मी करने के बाद वह घर से फरार हो गया। जुल्म की इंतहा होने के बाद लोकलाज छोड़कर वह थाने आई। थाने में दी गई शिकायत पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि पीड़ित महिला के आवेदन पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें