फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : वाणिज्य-कर विभाग ने बिहार के 17 व्यवसायियों पर की कार्रवाई, पटना सहित कई जिलों में मचा हड़कंप

Mon, 28 Aug 2023 11:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : वाणिज्य-कर विभाग ने बिहार के 17 व्यवसायियों पर कार्रवाई की है। इस क्रम में विभाग ने अपने इस अभियान में पटना के आठ, मुजफ्फरपुर के तीन और समस्तीपुर, गोपालगंज, जमुई, कटिहार एवं किशनगंज में एक-एक व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने की कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य-कर विभाग ने बिहार के 17 व्यवसायियों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आयकर में घपला करने पर की गई है। वाणिज्य कर विभाग की यह कार्रवाई राजधानी पटना सहित समस्तीपुर, कटिहार, जमुई, किशनगंज,गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिला के कारोबारियों पर की गई है। वाणिज्य-कर विभाग ने इस क्रम में  कुल 1188.62 करोड़ रुपये का बिक्री को छिपाने के मामले का उद्भेदन किया और 297.27 लाख रुपये का माल जप्त किया है।

विज्ञापन


इन कारोबारियों के खिलाफ विभाग ने की है कार्रवाई
 वाणिज्य-कर विभाग का कहना है कि इस क्रम में यह पाया गया कि टूर एण्ड ट्रेवेल्स के तीन फर्म अपने इनकम टेक्स का भुगतान गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से कर रहे थे जिसपर वाणिज्य-कर विभाग ने कार्रवाई की है। उनका यह भी कहना है कि 14 व्यवसायी कई वर्षों से अपने कर का भुगतान इनपुट टैक्स क्रेडिट से करते आ रहे हैं। जांच करने पर मामला संदिग्ध पाया गया जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

24 टीम कर रही थी एक साथ काम 
वाणिज्य-कर विभाग ने इस कार्रवाई के लिए 24 संयुक्त दल का गठन किया था। इस क्रम में विभाग ने अपने इस अभियान में पटना के आठ, मुजफ्फरपुर के तीन और समस्तीपुर, गोपालगंज, जमुई, कटिहार एवं किशनगंज में एक-एक व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिमा का कहना है कि आयकर विभाग देश के वित्त मंत्रालय के तहत काम करता है। यह विभाग उन लोगों को चिन्हित करता है, जो आयकर में घपला करते हैं। इसलिए वाणिज्य-कर विभाग वैसे व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई करती है जो टैक्स में गडबड़ी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें