फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अटल पथ पर पुलिस विभाग की गाड़ियों के बीच टक्कर, डीएसपी समेत तीन लोग जख्मी; ऐसा हुआ हादसा

Mon, 19 Feb 2024 06:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पुलिस ने फौरन घायल डीएसपी और ओएसडी का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस टीम दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अटल पथ से हटवाया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने इन्ही दो गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में पुलिस विभाग की दो गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें एक ओएसडी और डीएसपी जख्मी हो गए। वहीं गाड़ी में बैठा ड्राइवर भी घायल हो गया। हादसे में दोनों गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, टक्कर जिस तरह से हुई वह चौंकाने वाला है।

विज्ञापन


दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई
स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर का कारण यातायात के नियम का पालन नहीं करना है। वैशाली जिले बिदुपुर थाने की पुलिस रॉन्ग साइड से आ रही थी। एसके पुरी थाना क्षेत्र के पंप हाउस अटल पथ ओवरब्रिज के पास ओएसडी की गाड़ी रॉन्ग साइड से आती गाड़ी को देखकर अनियंत्रित हो गई और दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।   

हादसे में घायल लोग खतरे से बाहर हैं
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फौरन घायल डीएसपी और ओएसडी का प्राथमिक उपचार करवाया। पुलिस टीम दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अटल पथ से हटवा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी के ड्राइवर से जानकारी ली जा रही है। हादसे में घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अटल पथ पर आवागमन सामान्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें