फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : गश्ती पुलिस वाहन और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत; महिला एसआई गंभीर

Mon, 30 Dec 2024 09:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Accident News : पुलिस गश्ती वाहन और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो। वहीं महिला सब इंस्पेक्टर सहित चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
हादसे का शिकार बना पुलिस गश्ती वाहन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में पुलिस वाहन और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक पुलिस पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला एसआई समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग स्थित मोना चिमनी के समीप की है। मृतक पुलिस वाहन का चालक था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सैफ जवान महेंद्र के रूप में की गई है। इस घटना में महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी, सिपाही धर्मेंद्र शर्मा, अमित कुमार सिंह और जनार्दन गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


सामने से ट्रैक्टर में हुई टक्कर 
घटना के संबंध में घायल जवानों का कहना है कि सिकंदरा पुलिस का गश्ती वाहन तीन ट्रक को पीछा कर जमुई की ओर जा रही थी। इसी दौरान पास लेने के क्रम में सामने से पाइप लदे ट्रैक्टर में पुलिस गश्ती वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सिकंदरा की ओर से जमुई की ओर जा रही पुलिस गश्ती वाहन एवं विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि पुलिस गश्ती वाहन सड़क किनारे चार बार लगातार पलटते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पुलिस वाहन के चालक महेंद्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

महिला सब इंस्पेक्टर की हालत गंभीर 
टक्कर होते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े और आननफानन में सभी घायलों को सिकंदरा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया और फिर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना में गंभीर रूप से घायल महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं इस घटना से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ सतीश सुमन सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें