टैंकर से गैस रिसाव पर काबू पाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
पटना में दीपावली के दिन एक बड़ी हादसा होने से बाल बाल बच गई। नौबतपुर से चलकर पटना बाईपास जा रही सीएनजी टैंकर से अचानक गैस लीक होना शुरू हो गया। गैस के लीक होते ही आसपास लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। टैंकर के ड्राइवर ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते गाड़ी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की गाड़ी ने किसी तरह लीक हो रही गैस पर काबू पाया। इस बीच मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। स्थानीय लोगों ने इसे गैस के टैंकर के ड्राइवर की और गेल इंडिया कंपनी की लापरवाही बताई है।
10 किलो के आसपास गैस हवा में उड़ गई
सूचना मिलते ही वाल्मी कैंपस में खड़े अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंचकर गैस पर काबू पाया। इस बीच सूचना मिलते ही गेल इंडिया कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लीक हो रही गैस को ठीक किया। गेल इंडिया के जनरल मैनेजर एके सिन्हा ने बताया कि जॉइंट में कहीं से फाल्ट होने के कारण अचानक गैस लीक होने लगी थी। उन्होंने बताया कि लगभग 10 किलो के आसपास गैस हवा में उड़ गई। उन्होंने बताया कि हालांकि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
नौबतपुर से चलकर पटना बाइपास जा रहा था
बताया जा रहा है कि सीएनजी गैस से भरा एक टैंकर नौबतपुर से चलकर पटना बाइपास जा रहा था। इसी क्रम में वाल्मी के नजदीक अचानक गैस लीक होना शुरू हो गया। गैस लीक होता देख टैंकर का ड्राइवर गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना अग्नि दस्ते गाड़ी को दी। इस मामले को लेकर अग्नि दस्ते के अधिकारी कुमार अर्णव ने बताया कि एक बड़ी, एक छोटी और मोटरसाइकिल से अग्नि दस्ते की गाड़ी मौके पर पहुंचकर लगभग आधा घंटा के अंदर लीक हो रही गैस पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि एसएस ट्यूब के फेल हो जाने के कारण अचानक गैस लीक होने लगी थी। मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की गाड़ी ने बैरिकेटिंग करके लीक हो रही गैस पर काबू पाया। इस बीच यातायात लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा। आसपास के लोगों ने बताया कि अगर किसी कारण बस दीपावली के अवसर पर थोड़ी सी चूक होती तो राजधानी पटना में यह एक काफी बड़ा हादसा हो सकता था।