अग्निशमन सेवा के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
किशनगंज में सीआईएसएफ का प्रशिक्षण केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के किशनगंज में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आग्रह किया कि गया में बन रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में भी सीआईएसएफ का एक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की दिशा में पहल की जाए। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकसित हो रहा है और इसे और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोग आर्थिक रूप से अधिक संपन्न और खुशहाल हो सकें। बिहार से बाहर रह रहे लोगों से भी उन्होंने आग्रह किया कि वे वापस बिहार आएं और यहां उद्योग-धंधे स्थापित कर राज्य को समृद्ध बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
31वें दिन संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश करने की इच्छा से उद्योगपति लगातार यहां आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभाले उन्हें अभी एक माह तीन दिन हुए हैं और नई सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने तक, यानी 20 नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी पंचायतों में कल से सहयोग शिविर कार्यक्रम की भौतिक शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं कल सोनपुर प्रखंड के एक पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल होकर वहां की गतिविधियों का जायजा लेंगे। पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के भीतर हर हाल में निपटारा करना होगा, अन्यथा 31वें दिन संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे।
Bihar : 'भाई के टुकड़े किए, भाभी ने देखा तो उन्हें और दो बच्चों को भी काटा'- चार मर्डर करने वाले ने खोला राज
अग्निशमन सेवा के जवान बचाने का काम कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर संबंधित अधिकारी को उसके निष्पादन हेतु नोटिस जारी किया जाएगा। 20वें दिन पुनः नोटिस जारी कर प्रगति की जानकारी ली जाएगी तथा 30 दिनों के भीतर हर हाल में आवेदन के निष्पादन का आदेश जारी करना होगा। न्यायालय से संबंधित मामलों को छोड़कर किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाएगा। ऐसा करने वाले पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री सचिवालय से निलंबित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा आवेदनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता की सेवा करना सरकार का दायित्व है। बिहार के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बिहार अग्निशमन सेवा से जुड़े जवानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी आवश्यकताओं को सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा के जवान केवल सेवा ही नहीं कर रहे, बल्कि लोगों का जीवन बचाने का कार्य कर रहे हैं।