फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार मिलेंगे पीएम मोदी से, डिप्टी सीएम भी दिल्ली पहुंचे; जानें पूरा कार्यक्रम

Sat, 24 May 2025 05:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सीएम नीतीश कुमार दो दिन दिल्ली में रहेंगे। डिप्टी सीएम भी दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में दो महत्वपूर्ण बैठक है। खास बात यह है कि इसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी की मुलाकात होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह दिल्ली में दो दिन रहेंगे। वहीं रविवार को सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मीटिंग में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ही करेंगे। यह बैठक एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कल जो बैठक है, उसी के लिए आए हैं। पहले जो समय था वो थोड़ा आगे और बढ़ सकता है। इधर, आज ही नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में होने वाली। इस बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। बिहा से इस बैठक में डिप्टी सम्राट चौधरी शामिल होंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह प्रधानमंत्री की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बड़ी बैठक होगी।

विज्ञापन


बिहार के लिए विशेष तोहफा मांग सकते डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली में हो रही नीति आयोग की गवर्निंग बॉडी की बैठक में शामिल होंगे। वह आगामी चुनाव को देखते हुए बिहार के लिए विशेष तोहफा मांग सकते हैं। इसके बाद लिए विकास के आंकड़े दिखाकर कुछ खास परियोजनाओं के लिए मदद पर फोकस करने की है। बिहार सरकार कई परियोजनाओं के लिए भी राशि मांग सकती है। उपमुख्यमंत्री के साल मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और योजना सचिव के. सेंथिल कुमार भी बैठक में मौजूद रहेंगे। 
बक्सर में अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर बरसाईं गोलियां, तीन की मौत; लोगों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अर्थव्यवस्थता पर होगा फोकस

अधिकारी के अनुसार, बैठक में बजट 2025-26 में की गई पहलों और भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन की ओर से जवाबी शुल्क लगाए जाने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था मुश्किलों का सामना कर रही है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मंदी की ओर जाने, चीन की वृद्धि दर में भारी गिरावट आने तथा वैश्विक स्तर पर देशों में आर्थिक गतिविधियों में मंदी आने की संभावना के बावजूद, भारत की चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 6.2-6.7 फीसदी के दायरे में रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें