नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने पटना मेट्रो एलाइनमेंट कॉरिडोर 1 और 2 के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में साइट मैप के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाईल, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो लाईन जिसकी कुल लंबाई 6.01 किमी को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लाईन को 15 अगस्त 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है। भूमिगत मेट्रो लाईन के निर्माण हेतु 21 नवंबर 2023 को गांधी मैदान स्टेशन से टी०बी०एम० (टनल बोरिंग मशीन) के द्वारा कार्य प्रारंभकिया गया जो आकाशवाणी भूमिगत स्टेशन होते हुए पटना स्टेशन तक पहुंच चुकी है।
इस मौके पर नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन तथा पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।