फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जहरीली शराब कांड पर सीएम नीतीश कुमार का एक्शन, कहा- जांच कर कड़ी कार्रवाई करें एडीजी

Thu, 17 Oct 2024 02:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब पीना बुरी बात है, यह लोगों को समझना चाहिये। शराब पीने से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि परिवार और समाज में अशांति का माहौल भी उत्पन्न होता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सारण और सीवान में जहरीली शराब कांड को सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सीएम ने पटना में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि वह घटनास्थल पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी लेकर सभी बिन्दुओं पर सघन जांच करें। मुख्यमंत्री ने एडीजी (प्रोहिबिशन) की पूरी टीम को घटनास्थल पर जाकर उसकी सघन जांच कर इस कांड में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


सीएम बोले- शराब पीना बुरी बात
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि पूरे घटनाक्रम की अपने स्तर से लगातार मॉनिटरिंग करते रहें और इस घटना के लिये जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील करते हुये कहा कि शराब पीना बुरी बात है, यह लोगों को समझना चाहिये। शराब पीने से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि परिवार और समाज में अशांति का माहौल भी उत्पन्न होता है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसका सभी लोग पालन कर रहे हैं। कुछ असमाजिक तत्व समाज में अशांति पैदा करना चाहते हैं। उनसे लोग सतर्क रहें।

10 लोगों से चल रही है पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीजीपी आलोक राज ने कह कि जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 24 मौत की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार ने इस घटना के गंभीरता से लिया है। बिहार पुलिस इस कांड में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए तत्पर है। एसपी और डीआईपी ने घटनास्थल का दौरा किया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है। कहां से शराब की आपूर्ति हो रही है? कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं? फिलहाल 10 लोगों से पूछताछ चल रही है। कुछ शराब माफियाओं के नाम सामने आए हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हालत में एक भी दोषी माफी नहीं किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें