भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी को शॉल भेंट करते सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम बोले- अब ऐसा कभी नहीं करेंगे
पटना आने से पूर्व सीएम नीतीश कुमार पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के लिए नीतीश कुमार उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उनके साथ वक्त गुजारा। दिल्ली में भी मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि हमने एनडीए को दो बार छोड़ा होगा, लेकिन अब ऐसा कभी नहीं करेंगे। अब कभी नहीं। हम यहीं बने रहेंगे।