चिराग पासवान के चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी पहुंचे
वहीं प्रदेश कार्यालय में तय समय के अनुसार चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम शुरू हुआ। चिराग पासवान ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें खुद से चूड़ा-दही परोसा। इस भोज में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, भाजपा के वरीय नेता व पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत एनडीए के कई बड़े नेता पहुंचे। चिराग ने सभी का स्वागत किय। चिराग ने बिहारवासियों से कहा कि आप सभी को 'मकर संक्रांति' की हार्दिक शुभकामनाएं। उमंग और उल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।