महिला संवाद के लिए जागरूकता रथ।
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं को अवगत कराना ही उद्देश्य
राज्य सरकार की ओर से बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नीतीश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं को अवगत कराना है। कार्यक्रमों में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम एवं योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। साथ ही कार्यक्रमों में महिलाएं खुलकर अपनी, अपने गांव एवं टोले की समस्याओं और आकांक्षाओं को खुलकर रख सकेंगी। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं, कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत चर्चा किए जाने तथा सरकार के स्तर पर योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन किया है।
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
महिला संवाद यात्रा को लेकर लालू प्रसाद के बयान पर हुआ था बवाल
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार पिछले साल ही महिला संवाद यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन किसी कारणवश यह यात्रा टल गई। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले और महिला संवाद यात्रा बाद में आयोजन होने की बात कही गई। महिला संवाद यात्रा को लेकर बिहार में खूब सियासत हुई थी। सीएम नीतीश की यात्रा पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने
आपत्तिजनक बयान दिया था, जिससे सियासत काफ गरमा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह नयन सुख के लिए जा रहे हैं। नयन सेंकने के लिए वह यात्रा पर जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव 225 सीटें जीतने के सीएम नीतीश के दावे के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि वह पहले वो अपनी आंख सेंक लें तब यह सब दावे करें। वह आंख सेंकने ही जा रहे हैं। लालू यादव ने जो कहा, उसपर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के साथ सहयोगी
भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें कसकर घेर लिया है। भाजपा ने उनकी दिमागी हालत पर सवाल उठाया है तो जदयू ने उनकी सोच को निकृष्ट बताया है।