फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना समेत 25 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट, वैशाली में पेड़ गिरने से एक की मौत

Fri, 18 Apr 2025 07:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ वैशाली

सार

Bihar Weather News: मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।
विज्ञापन
राजधानी पटना के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार का मौसम आज फिर से बदला हुआ है। कई जिलों में मध्यम दर्जे के बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। हवा मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, और बारिश के आसार है। इन जिलों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलने के आसार हैं।
विज्ञापन


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश और वज्रपात का प्रभाव है। गुरुवार शाम से पटना समेत कई इलाकों में तेज हवा चल रही थी। मध्य रात्रि कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश हुई। आज सुबह होते पटना समेत कई इलाकों में बारिश हुई। 21 अप्रैल से बिहार का मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके बाद तापमान में भी बढोतरी होगी। 

खराब मौसम में घरों में रहें
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश और वज्रापत को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आंधी के कारण घर पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
आंधी में गिरा पेड़, एक शख्स की मौत
वैशाली के नगर थाना क्षेत्र के अंदरकिला के गांधी नगर में ब्रह्म स्थान के समीप विशाल पिपल का पेड़ गिरने एक शख्स की मौत हो गई। पेड़ गिरने की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद पुलिस लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों का कहना है कि 45 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार उर्फ़ गोपाल साहनी अपने घर में सोया हुआ था। आज अहले सुबह करीब चार बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सूखा हुआ पीपल का पेड़ घर पर ही गिर गया। इसकी चपेट में आने से गोपाल सहनी की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: हादसे का शिकार होने से इंडिगो बची, पटना में बिगड़ा विमान का संतुलन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें