फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे बाढ़, दी सौ करोड़ की सौगात; प्रखंड और अंचल का भी किया उद्घाटन

Mon, 09 Sep 2024 05:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20.45 करोड़ की लागत से बने बेलछी के नए प्रखंड और अंचल भवन का उद्घाटन किया है। उन्होंने फिर निर्माणधीन मोकामा विधानसभा क्षेत्र में बन रहे 6 लेन सड़क और गंगा ब्रिज पर बन रहे 2 लेन रेलवे लाइन का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ललन सिंह और अनंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्य नीतीश कुमार बाढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के बेलछी में 20.45 करोड़ की लागत से नवनिर्मित प्रखंड और अंचल भवन का उद्घाटन किया है। उन्होंने फिर निर्माणधीन मोकामा विधानसभा क्षेत्र में बन रहे 6 लेन सड़क और गंगा ब्रिज पर बन रहे 2 लेन रेलवे लाइन का भी जायजा लिया। इसके अलावा सीएम नीतीश मेगा कंपनी में उस परियोजना का भी निरीक्षण किया, जिसके माध्यम से पानी गया के फल्गु नदी में जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मरांची के नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रथम वर्गीय पशु अस्पताल का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जितने भी निर्माणकार्य आखिरी चरण में हैं वे 2025 के पहले पूरा करें हों जाना चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ललन सिंह और अनंत सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन


अचानक गिर गया वेलकम गेट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम के बाद निकलने ही वाले थे, तभी मेन गेट पर बना वेलकम गेट गिर गया। इस दौरान कार्केट में शामिल एक गाड़ी गेट के करीब था। महज कुछ दूरी पर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ी भी थी। तभी अचानक वेलकम गेट गिर गया। आननफानन में अधिकारियों ने गेट को संभाला। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला बेलछी प्रखंड कार्यालय के बाहर निकला गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें