फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भाजपा के साथ संतोष सुमन के विभागों में भी उलटफेर; सीएम नीतीश कुमार ने जदयू को नहीं छुआ

Thu, 27 Feb 2025 02:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Minister Portfolio : बिहार की मौजूदा सरकार के दूसरे और अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार में जिस तरह जदयू का नाम नहीं था, विभाग परिवर्तन में भी सीएम नीतीश कुमार की पार्टी नहीं दिखी। हां, इकलौते हम-से के मंत्री इस सूची में जरूर नजर आए।
विज्ञापन
नीतीश कुमार सरकार में मंत्रियों के विभागों में बदलाव की अधिसूचना जारी हो गई है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड की भागीदारी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में नहीं थी तो अब विभागों की कटौती या बदलाव में भी जदयू का नाम नहीं है। मतलब, मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के आने से भी जदयू के मंत्रियों की राजनीतिक सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी सात नए मंत्री भारतीय जनता पार्टी कोटे से बनाए गए, इसलिए सबसे ज्यादा असर भाजपा के पुराने मंत्रियों पर ही पड़ा है। सेहत पर असर भाजपा-जदयू के सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर पर भी पड़ा है।

विज्ञापन




एक उप मुख्यमंत्री अप्रभावित, दूसरे से विभाग लेन-देन
गुरुवार को जारी विभागों में बदलाव की सूची के तहत 15 नामों में सबसे ऊपर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम था, लेकिन उनके विभाग से छेड़छाड़ नहीं की गई है। उनके पास वित्त एवं वाणिज्य-कर बना हुआ है। भाजपा कोटे के ही दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विभागों में भारी उलटफेर है। उनके दो अहम विभाग- पथ निर्माण और कला-संस्कृति एवं युवा विभाग ले लिए गए हैं। पथ निर्माण विभाग अब भाजपाई नितिन नवीन को दिया गया है, जबकि कला-संस्कृति एवं युवा विभाग नए मंत्री मोतीलाल प्रसाद को दिया गया है। विजय कुमार सिन्हा के पास पहले का विभाग- खान एवं भूतत्व रह गया और नया विभाग- कृषि दिया गया है। कृृषि विभाग इससे पहले मंगल पांडेय के पास था। मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब नए मंत्री संजय सरावगी के पास आ गया है।

नितिन नवीन का पूरा विभाग ही बदला, मंगल पांडेय का घटा-बढ़ा
नगर विकास एवं आवास विभाग अब नितिन नवीन के पास नहीं रहा। उनके पास सिर्फ यही विभाग था। यह विभाग नितिन से लेकर नए मंत्री बने जीवेश कुमार को दिया गया है। नितिन नवनी को पथ निर्माण विभाग दिया गया है। दूसरी तरफ, मंगल पांडेय से कृषि विभाग लेकर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दे दिया गया है। मंगल पांडेय अब स्वास्थ्य मंत्री के अलावा विधि विभाग भी संभालेंगे।
विज्ञापन


प्रेम कुमार और नीतीश मिश्रा से एक-एक विभाग लेकर नए मंत्री को दिए
भाजपा के पिछड़ा चेहरा डॉ. प्रेम कुमार के पास अबतक दो विभाग थे- सहकारिता और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन। प्रेम कुमार अब सिर्फ सहकारिता मंत्री रह गए हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उनसे लेकर नए मंत्री बने डॉ. सुनील कुमार को दे दिया गया है। इसी तरह, अगड़ा चेहरा नीतीश मिश्रा के पास उद्योग के साथ पर्यटन विभाग था। अब वह सिर्फ उद्योग मंत्री रहेंगे। पर्यटन विभाग नए मंत्री बने राजू कुमार सिंह को दे दिया गया है।

हम-से के संतोष कुमार सुमन को भारी नुकसान
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन के पास सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन- यह तीन विभाग थे। इसमें से आपदा प्रबंधन विभाग नए मंत्री बने भाजपा के विजय मंडल को दे दिया गया है। इसी तरह, सूचना प्रावैधिकी विभाग अब भाजपाई कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह पटेल को दे दिया गया है। 

एक नजर में देखिए, किनके पास अब कौन-सा विभाग
  • नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री- सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवायल, निगरानी, निर्वाचन सहित गैर-आवंटित सभी विभाग।
  • सम्राट चौधरी (भाजपा)- वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग।
  • विजय कुमार सिन्हा (भाजपा)- खान एवं भू तत्व विभाग।
  • विजय कुमार चौधरी (जदयू)- जल संसाधन, संसदीय कार्य। 
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव (जदयू)- ऊर्जा, योजना एवं विकास।
  • प्रेम कुमार (भाजपा)- सहकारिता विभाग।
  • श्रवण कुमार (जदयू)- ग्रामीण विकास।
  • रेणु देवी (भाजपा)- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग। 
  • मंगल पांडेय (भाजपा)- स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग।
  • नीरज कुमार सिंह बबलू (भाजपा)- लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग।
  • अशोक चौधरी (जदयू)- ग्रामीण कार्य। 
  • लेशी सिंह (जदयू)- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण।
  • मदन सहनी (जदयू)- समाज कल्याण।
  • नीतीश मिश्रा (भाजपा)- उद्योग विभाग।
  • नितिन नवीन (भाजपा)- पथ निर्माण विभाग।
  • महेश्वर हजारी (जदयू)- सूचना एवं जनसंपर्क।
  • शीला कुमारी मंडल (जदयू)- परिवहन।
  • सुनील कुमार (जदयू)- शिक्षा।
  • जनक राम (भाजपा)- अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग।
  • हरि साहनी (भाजपा)- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।
  • कृष्ण नंदन पासवान (भाजपा)- गन्ना  उद्योग विभाग।
  • जयंत राज (जदयू)- भवन निर्माण।
  • मो. ज़मा खान (जदयू)- अल्पसंख्यक कल्याण।
  • रत्नेश सादा (जदयू)- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन।
  • केदार गुप्ता (भाजपा)- पंचायती राज विभाग।
  • सुरेंद्र मेहता (भाजपा)- खेल विभाग।
  • संतोष सिंह (भाजपा)- श्रम संसाधन विभाग।
  • संजय सरावगी (भाजपा)- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग।
  • डॉ. सुनील कुमार (भाजपा)- पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग।
  • राजू कुमार सिंह (भाजपा)- पर्यटन विभाग।
  • मोतीलाल प्रसाद (भाजपा)- कला संस्कृति एवं युवा विभाग।
  • जीवेश कुमार (भाजपा)- नगर विकास एवं आवास विभाग।
  • विजय मंडल (भाजपा)- आपदा प्रबंधन विभाग।
  • मंटू सिंह (भाजपा)- सूचना प्रा वैधिकी विभाग।
  • संतोष सुमन (हम-से)- लघु जल संसाधन विभाग।
  • सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)- विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें