फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet Meeting: कैबिनेट ने सीएम नीतीश कुमार की घोषणाओं पर लगाई मुहर, 120 योजनाओं को दी स्वीकृति

Tue, 25 Feb 2025 06:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Cabinet meeting : आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। आज कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में की गई घोषणाओं से संबंधित कुल 120 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। दक्षिण बिहार के घोषणाओं से संबंधित 123 योजनाओं की विभाग स्तर से पूर्व में ही स्वीकृति दी जा चुकी है। इन योजनाओं की कुल राशि 30 हजार करोड़ रूपये है। इसके पूर्व उत्तर बिहार की कुल 187 योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति पिछली कैबिनेट की बैठक में दी जा चुकी है। इस प्रकार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा प्रदान कर दी गई है। कैबिनेट की बैठक में 146 एजेंडों पर मुहर लगी है, जिसमें 120 एजेंडा प्रगति यात्रा से जुड़ा है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने जो-जो घोषणाएं की है, उन योजनाओं को भी कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई है, जिसके क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन


पांच जिलों में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ बनेंगे डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच जिलों में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ नौ डिग्री कॉलेज बनाने की घोषणा की। इस संबंध में कैबिनेट सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि बिहार में सात मेडिकल कॉलेज, नौ डिग्री कॉलेज,17 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 9 अटल कला भवन बनाये जाएंगे।विदित हो कि दो मेडिकल कॉलेज और 13 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की मंजूरी पहले दी गई थी और आज पांच मेडिकल कॉलेज और चार स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनने की स्वीकृति दी गई है।

        जानिये किस जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज

  • औरंगाबाद में 400.29 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनेगा।
  • बांका में 402.31 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनेगा।
  • जहानाबाद में 402.19 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनेगा।
  • नवादा में 401.68 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा।
  • कैमूर में 402.14 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


                         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें