मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। आज कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में की गई घोषणाओं से संबंधित कुल 120 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। दक्षिण बिहार के घोषणाओं से संबंधित 123 योजनाओं की विभाग स्तर से पूर्व में ही स्वीकृति दी जा चुकी है। इन योजनाओं की कुल राशि 30 हजार करोड़ रूपये है। इसके पूर्व उत्तर बिहार की कुल 187 योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति पिछली कैबिनेट की बैठक में दी जा चुकी है। इस प्रकार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा प्रदान कर दी गई है। कैबिनेट की बैठक में 146 एजेंडों पर मुहर लगी है, जिसमें 120 एजेंडा प्रगति यात्रा से जुड़ा है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने जो-जो घोषणाएं की है, उन योजनाओं को भी कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी गई है, जिसके क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।