फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चार महीने से बंद पड़े सीएससी में पहुंचे सिविल सर्जन, कमियां देखकर अधिकारी और ठेकेदार को लगाई फटकार

Tue, 24 Jun 2025 01:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

नीतीश सरकार ने 7.5 करोड़ रुपये की लागत से इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। सीएम नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन भी किया था। इसके बाजवूद चार माह बाद भी यहां पर काम नहीं शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
बिहटा सीएससी पहुंचे सिविल सर्जन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बिहटा में बने करोड़ों रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चार महीने के उद्घाटन के बाद भी चालू नहीं हो सका। पटना सिविल सर्जन डॉक्टर अविनाश सिंह मंगलवार को इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें सीएससी में कई कमियां दिखीं। इसके बाद सिविल सर्जन ने संबंधित अधिकारी, इंजीनियर और ठेकेदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ अविनाश सिंह ने बताया की बिहटा में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निरीक्षण किया गया लेकिन निरीक्षण में संतुष्ट नहीं हूं। उद्घाटन होने के बाद चार माह बात भी संस्था लोगों द्वारा इसे चालू नहीं कराया गया। यह चिंता की बात है। सीएचसी के अंदर चारों तरफ गंदगी है। कोई भी काम पूरी तरह से नहीं किया गया है। फिलहाल संबंधित अधिकारी, इंजीनियर और ठेकेदार से बात की गई तो बताया कि आने वाले 10 दिनों के अंदर इसे चालू कर दिया जाएगा। 10 दिन के बाद फिर मैं इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने आऊंगा उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
बिहार के इन जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, कोसी-बागमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, 21 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस सीएससी का उद्घाटन भी किया गया था। लेकिन, चार महीना बीत चुके हैं अभी तक चालू नहीं किया गया है। अभी तक इस सीएससी में कोई भी स्वास्थ्य से जुड़े उपकरण और उचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके कारण अभी तक से चालू नहीं किया जा सका।हालांकि जब पटना सिविल सर्जन ने फोन के जरिए संस्थान के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि 10 दिनों के अंदर इसे चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें