फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लालू की पार्टी पर चिराग का तंज, कहा- जिसका बिहार में अस्तित्व नहीं, वह दिल्ली में क्या लड़ेगी

Tue, 14 Jan 2025 06:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Makar Sankranti : बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे हर्षोल्लास के साथ चूड़ा-दही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भी राजनीतिक बातें कम नहीं हुई। इस दौरान चिराग पासवान ने दिल्ली चुनाव से लेकर बिहार के महागठबंधन पर जमकर बोले।
विज्ञापन
चिराग पासवान के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का अस्तित्व अपने प्रदेश में ही नहीं है वह दिल्ली में क्या लड़ेंगें? आज दिल्ली में जो बिहार के लोग हैं, वो राजद के जंगलराज से प्रताड़ित और सताये हुए हैं। आखिर ये किस मुंह से उनसे वोट मांगने जायेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि दिल्ली चुनाव में राजद जिसके साथ खड़ी होगी उसका सर्वनाश हो जायेगा। बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगो को लेकर पूछे गये सवाल का जबाव देते हुए चिराग  पासवान ने कहा कि गठबंधन की मर्यादा में रहकर सहयोगी दल के होने के बावजूद भी हमने छात्रों के मुद्दे को रखने का काम किया है। मैं मानता हूं कि किसी छात्र के साथ कोई भी अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बात को अवश्य सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव में इंडिया गठबंधन का अस्तित्व नहीं
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन का अब नामो निशान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और प्रदेश के क्षेत्रीय दलों में इंडिया गठबंधन का अस्तित्व नहीं है। चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर भी खूब बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न तो गठबंधन को संभाल पा रहे हैं और न ही अपनी पार्टी को संभाल पा रहे हैं। उन्होएने कहा कि एक ओर दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने लड़ रही है, वहीं सपा और टीएमसी आम आदमी पार्टी को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अलग-थलग पड़ गई है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित कई नेता हुए शामिल 
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 1 व्हीलर रोड स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर एनडीए के सभी घटक दल पहुंचे और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सभी नेताओं को तिलकूट और दही खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, अशोक चौधरी, कृष्णनंदन पासवान, मंगल पाण्डेय, नितिन नवीन, संतोष सिंह, विधान पार्षद संजय सिंह, पार्टी के सांसद अरूण कुमार भारती, वीणा देवी, शाम्भवी चौधरी, पूर्व सांसद रामकिशोर सिंह, विधायक विशाल सिंह, सचिदानंद राय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजू तिवारी, पूर्व विधान पार्षद सह संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण स्व0 रामविलास पासवान के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शिरकत कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें