फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : केमिस्ट स्टाफ ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत; ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 14 Jun 2025 10:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : युवक अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अब ग्रामीण जमकर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाईक सवार युवक को रौंद डाला, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-छपरा एनएच 102 की रेवा रोड की है। मृतक की पहचान कर्जा थाना क्षेत्र के पकड़ी पकोही निवासी सुरेश राम के पुत्र विकास कुमार (20) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : पटना एसएसपी सहित 18 आईपीएस का हुआ ट्रांसफर, कार्तिकेय शर्मा को मिली पटना की जिम्मेदारी

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विकास आज ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित केमिस्ट की शॉप से ड्यूटी पूरी कर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान जगन्नाथ पताही रेवा रोड के ठाकुर हाट के पास भगवानपुर टाउन के तरफ से सरैया के तरफ जा रहे बंगाल नम्बर के ट्रक ने उन्हें रौंद। घटना के दौरान चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पीएम और सीएम पर साधा निशाना, कहा- काम करने के लिए एक ही इंजन काफी

घटना के संबंध में सदर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को लोगो ने पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान ट्रक का चालक मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। आरोपी ट्रक चालक की पहचान करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें