बिहार के गया जिले में पांच साल के बच्चे को पेट्रोल छिड़ककर कर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। जख्मी हालत में बच्चे को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर है।इस जानलेवा हमला का आरोप गया जिले के महकार थाना के चौकीदार के बेटे पर आरोप लगा है। घटना मामला शुक्रवार की ही है। मामला प्रकाश में तब आया जब बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया।
बच्चे का चेहरा पूरी तरह झुलस गया
मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के महकार थाना के चौकीदार के बेटे पर पांच साल के बच्चे को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। उक्त वारदात में बच्चे का चेहरा बुरी तौर से जख्मी हो गया है। बच्चे के हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि अस्पताल के चिकित्सक खतरे से बाहर बता रहे हैं। वारदात में जख्मी बच्चे की पहचान महकार थाना क्षेत्र के केवड़ी गांव में स्थित मुरारपुर टोला निवासी सुधीर कुमार के पांच साल के बेटे रॉकी कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में पीड़ित बच्चे की मां अनिता देवी ने बताया कि उनका बेटा गांव के बगल में स्थित दुकान से सामान लेने गया था। दुकान के महाकार थाना के चौकीदार की है। दुकान पर चौकीदार का बेटा बैठा था। दुकानदार और राॅकी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दुकानदार अपने दुकान में पेट्रोल भी बेचता है। उसने फौरन पेट्रोल निकाला और फेंक कर उसमें आग लगा दी। वारदात स्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझायी। गर्म कपड़ा रहने के कारण बच्चे के शरीर पर असर नहीं पड़ा। लेकिन, घटना में बच्चे का चेहरा पूरी तरह झुलस गया। वहीं ग्रामीणों ने बच्चे को थाना ले गए। जहां से इलाज कराने की बात कह चला दिया।
बच्चे की हालत को लेकर पूरा परिवार चिंतित है
अस्पताल में मौजूद पीड़ित बच्चे के परिजन ने बताया कि महकार थाना में तैनात चौकीदार होने के कारण लोगों को डरा कर रखता है। घटना के बाद आरोपी ने धमकी दी कि मेरे खिलाफ कुछ नहीं होने वाला है। जहां जाना है जाओ। उन्होंने कहा कि बच्चे की हालत को लेकर पूरा परिवार चिंतित है। आंख की रोशनी पर असर पड़ा, तो जीवन ही बर्बाद हो जाएगा। फिलहाल आईसीयू के डॉ एके झा सुमन ने बताया कि पांच साल के बच्चे महकार थाना के गांव से लाकर भर्ती कराया गया है। बच्चे के चेहरे जला हुआ है। स्थिति पहले से ठीक है। लेकिन, आंख और चेहरे का सूजन कम होने के बाद आई विभाग में जांच की जाएगी। तत्काल विभाग के चिकित्सक इलाज कर रहे हैं।