फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election : नौकरी की तलाश में गये थे, आज आम पार्टी के उम्मीदवार को हराकर बने एमएलए; गांव में मन रहा जश्न

Sat, 08 Feb 2025 10:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Election Delhi : चंदन चौधरी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीते हैं। उनकी जीत की ख़ुशी में उनके पैतृक गांव में लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं। चंदन चौधरी दिल्ली के संगम विहार से भाजपा एमएलए चुने गए हैं। जानिये कैसे है बिहार से उनका जुड़ाव।
विज्ञापन
चंदन चौधरी और मिठाई बांटते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के चकप्रयाग गांव निवासी चंदन चौधरी दिल्ली विधानसभा चुनाव जीते हैं। उनकी जीत पर उनके पैतृक गांव में उनके परिवार और ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई है। चंदन चौधरी दिल्ली के संगम विहार से भाजपा एमएलए चुने गए हैं। उन्होंने आप प्रत्याशी को हराकर अपना परचम लहराया है। उनकी इस जीत ने उनके गांव में एक माह पहले ही होली सा माहौल बना दिया है। चंदन चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं, जो एमसीडी से पार्षद भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


नौकरी के लिए जाना पड़ा दिल्ली, बन गए नेता
चंदन चौधरी के भाई शशिकांत चौधरी ने बताया कि चंदन स्वभाव से काफी मिलनसार व्यक्तित्व के हैं। वह अपने गांव में भी लोगों की समस्या के निदान के लिए तत्पर रहते थे। चंदन चौधरी वर्षों पूर्व अपने गांव से दिल्ली नौकरी की तलाश में गए थे। शुरूआती समय में चंदन चौधरी दिल्ली में प्राइवेट जॉब किये। इस दौरान वह समाज सेवा से भी जुड़े रहे। धीरे-धीरे वह भाजपा पार्टी से जुड़ गए। फिर अपने व्यक्तित्व और कड़ी मेहनत के बल पर एमसीडी के पार्षद बन बैठे।


                      

विज्ञापन

खगड़िया में जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खगड़िया के लोगों की करते हैं मदद
चंदन चौधरी के ग्रामीण बताते हैं कि मृदल स्वभाव के चंदन लोगों की समस्या के समाधान को लेकर तत्पर रहते हैं। ग्रामीण रामविलास चौधरी व अन्य लोगों का कहना है कि दिल्ली में रहने वाले खगड़िया जिला निवासी कोई भी शख्स अगर समस्या लेकर उनसे मिलता है, तो वह उसकी मदद करने को आगे होते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे जब भी अपने गांव आते हैं तो यहीं के ग्रामीण परिवेश में ढल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें