फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : राजस्थान में पोस्टेड BSF जवान की दूसरी पत्नी फांसी पर झूलती मिली, परिजनों ने बताई यह वजह

Mon, 11 Dec 2023 04:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : पहली पत्नी की मौत के बाद बीएसफ जवान ने दूसरी शादी की। पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं। अब दूसरी की भी मौत हो गई। परिजन  बीएसफ जवान के परिवार पर आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
मृतका रीति कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बीएसएफ जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मनेर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में मनेर थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की जा रही है। मृतका की पहचान शेरपुर गांव के निवासी बीएसएफ जवान शशिकांत कुमार की पत्नी रीति कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मनेर के शेरपुर गांव के निवासी बीएसएफ जवान शशिकांत कुमार की शादी 2 साल पहले बरहमपुर गांव की प्रीति कुमारी (25) के साथ हुई थी। पहली पत्नी से शशिकांत के दो बच्चे हैं। शशिकांत कुमार की पहली पत्नी प्रीति की मौत के बाद शशिकांत ने रीति के साथ दूसरी शादी की।

दहेज़ के लिए हत्या का लगाया आरोप 
इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष ने बताया कि बीएसएफ के जवान शशिकांत कुमार वर्तमान में राजस्थान में पदस्थापित हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही रीति कुमारी के ससुराल वालों ने उनके परिवार के लोगों से दहेज की मांग शुरू कर दी। इस मामले को लेकर कई बार परिवार वालों के बीच बैठकर सलाह मशवरा भी किया गया था। इस बीच सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शेरपुर गांव के एक घर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की मां इंदु देवी ने लिखित आवेदन दिया है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की हत्या की बात कही है। उनका कहना है कि दहेज के लिए रीति की हत्या की गई है। उन्होंने हत्या के लिए मृतका की सास, गोतनी सहित ससुराल के कई लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें