Bihar Board : 10वीं की परीक्षा का पहला दिन आज शांति से संपन्न हो गया। यह परीक्षा राज्य के 1,677 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किये गये, जिसमें कुल 15.85 लाख विद्यार्थियों को शामिल होना था।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ली जाने वाली कक्षा 10वीं की परीक्षा का पहला दिन आज शांति से संपन्न हो गया। यह परीक्षा राज्य के 1,677 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित किये गये, जिसमें कुल 15.85 लाख विद्यार्थियों को शामिल होना था। यह परीक्षा दो पालियों में ली गई। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई, जो दोपहर 12:45 तक ली गई। फिर दूसरी पाली 02ः00 बजे से शुरू होकर 05ः15 बजे तक संचालित की गई। परीक्षा केंद्र पर पहले दिन ही विलंब से आने पर परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया, जिसको लेकर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत करवा दिया।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को मिला 15 मिनट अतिरिक्त समय
पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा जैसे- हिंदी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली की परीक्षा हुई, जिसमें राज्य के 8,18,122 छात्र और 7,67,746 छात्राएं शामिल हुई। पटना जिले में 71669 परीक्षार्थियों के लिए कुल 73 परीक्षा केंद्र बनाये गये। परीक्षा में प्रत्येक पाली में 15 मिनट का आरंभिक समय परीक्षार्थियों को प्रेअश्नों को पढ़ने और समझने के लिए दिया गया।