फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना में भाई ने ही भाई को मार डाला, विवाद के बाद अचानक मारी दो गोली; विरोध में बवाल

Tue, 11 Jun 2024 01:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News : पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रभारी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना के बाद एक टीम गठन करके हत्यारे भाई की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दियारा में मंगलवार को भाई ने भाई को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही भाई की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने गांव में ही शव को रखकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग हत्यारे भाई के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रभारी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना के बाद एक टीम गठन करके हत्यारे भाई की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम है। घटना का कारण आपसी पारिवारिक विवाद और जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना के माधोपुर द्वारा गांव में झूलन राय एवं उनके मौसेरा भाई के बीच जमीनी विवाद को लेकर वर्षों से आपसी कलह चला रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार को बात इतनी बढ़ गई की झूलन राय के मौसेरे भाई ने गांव में दूध दुहने के क्रम में उनपर गोली चला दी। झूलन राय को दो गोली लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिए। घटना के बाद मौसेरा भाई मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने इसकी सूचना शाहपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और झूलन राय के शव को अपने कब्जे में लेकर दानापुर अनुमंडल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

बताया जा रहा है कि झूलन राय को मौसेरा भाई ने दो गोली मारी थी। इस मामले में शाहपुर थाना में दो भाइयों को हत्या का आरोपी बनाते हुए आवेदन दिया गया है। घटना के बाद शाहपुर थाने के द्वारा पुलिस टीम का गठन करके छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले को लेकर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर कई बार आपस में झड़प भी हो चुकी थी। आसपास गांव के लोगों ने समझा बूझकर मामला शांत कराया था। इसके बावजूद भी दोनों लोगों के बीच तनाव बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें